बॉलीवुड

King के साथ 2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं शाहरुख खान, 'पठान'-'जवान' से भी ज्यादा खतरनाक होगा अंदाज

King Announcement Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बर्थडे पर फैंस को वो गिफ्ट मिला है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। शाहरुख खान की फिल्म किंग का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो गया है। इस बार शाहरुख खान बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

King Announcement Video

Image Source: King Movie

King Announcement Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख खान से जुड़ी कई खबरे सामने आ रही हैं लेकिन सबको उनकी अपकमिंग फिल्म किंग (King) से जुड़े अपडेट का इंतजार था। शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म किंग से जुड़ा पहला वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें फिल्म के नाम के साथ-साथ रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान की फिल्म किंग कब रिलीज होगी और उनका इस मूवी में कैसा लुक है।

किंग में धांसू लुक में नजर आए

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी अपकमिंग किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग का अनाउंसमेंट वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। फिल्म किंग के अनाउंसमेंट वीडियो को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज किया गया है। फिल्म किंग में शाहरुख खान एकदम बदले हुए अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के एक्शन सीन्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। आपने शायद शाहरुख खान ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में शाहरुख खान के धांसू डायलॉग्स भी हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ अब ये साफ हो गया है कि फिल्म का नाम 'किंग' होने वाला है। किंग खान के बर्थडे पर मिले इस गिफ्ट से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यहां देखें 'किंग' का अनाउंसमेंट वीडियो

कब रिलीज होगी 'किंग'

सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग के अनाउंसमेंट वीडियो के साथ रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आएंगे। फिल्म किंग के अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान के अंदाज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article