Image Source: IMDb
Raveena Tandon on Darr And Prem Qaidi Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा रखा है। रवीना टंडन पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों और सीरीज को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच रवीना टंडन का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) की सुपरहिट फिल्म डर (Darr) में काम न करने की वजह बताई है। रवीना टंडन के इस इंटरव्यू को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं रवीना टंडन ने इस दौरान क्या खुलासा किया।
एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह अभी हाल में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म डर में काम न करने की वजह बताई। रवीना टंडन ने ANI से बातचीत में बताया, 'फिल्म डर सबसे पहले मेरे पास आई थी। लेकिन कुछ सीन ऐसे थे जिनसे मैं कंफर्टेबल नहीं थी। मैं कभी स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर नहीं जाती थी। मैं कहती थी ‘नहीं, मैं स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनूंगी’। कुछ ऐसे थे सीन जिनसे मैं थोड़ी अनकंफर्टेबल थी।' इसके बाद रवीना ने खुलासा किया कि उन्हें 1991 की फिल्म प्रेम कैदी (Prem Qaidi) भी ऑफर हुई थी। रवीना ने कहा, 'प्रेम कैदी, दरअसल वो पहली फिल्म जो मुझे लगता है करीना कपूर के साथ लॉन्च हुई थी, वो असल में मुझे पहले ऑफर हुई थी। लेकिन उसमें भी एक सीन था जहां हीरो जिपर नीचे खींचता है या कुछ और स्ट्रैप दिख रही होती है। उससे मैं अनकंफर्टेबल थी।' रवीना टंडन ने इन खुलासों ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है।
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फिल्म पत्थर के फूल (Patthar Ke Phool) से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन साल 1994 में आई फिल्म मोहरा (Mohara) ने एक्ट्रेस को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। रवीना टंडन लास्ट फिल्म घड़चढ़ी (Ghudchadi) में नजर आई थी इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में थे।