K-Pop Star
के-पॉप स्टार जैक्सन वांग इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा मे बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि जैक्सन वांग बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन अब इस अफवाह पर विराम लग गया है। कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वांग कृष 4 का हिस्सा हैं। हाल ही में जैक्सन ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि जैक्सन ने क्या कहा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैक्सन ने इसे फर्जी खबर बताया है। उन्होंने बताया कि गलतफहमी एक निजी मजाक से आई थी जो उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ शेयर किया था। यह फर्जी खबर है। यह एक बड़ी फिल्म है, इसलिए मैंने पहले कभी एक्टिंग नहीं की है, इसलिए मेरे लिए ऐसा करना असंभव है। यह मेरे दोस्त और मेरे बीच का मजाक है। इसलिए यह सिर्फ एंटरटेनमेंट की खबर थी।
मैं नया कृष हूं
ये अफवाहों को तब हवा मिली जब कुछ ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया गया कि जैक्सन कृष 4 में कैमियो में दिखाई देंगे। जिसके बाद फैंस के-पॉप स्टार और बॉलीवुड क्रॉसओवर की कल्पना करने लगे और फैंस उसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जैक्सान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मैं इसमें हूँ। मैं नया कृष हूं। मैं बस मजाक कर रहा हूं। मुझे माफ करें।"
जैक्सन ने की रोशन परिवार से मुलाकात
जैक्सन ने हाल ही में राकेश रोशन के परिवार से मुलाकात की। राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने जैक्सन का स्वागत करते हुए लिखा, "जैक्सन का स्वागत है और भगवान उनका भला करें।" फोटो में जैक्सन उनके साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।