Image Source: Zoom Youtube/ IMDb
Amar Kaushik Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी हिट होने के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। अभी हाल ही में अनीत पड्डा का नाम फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) से जुड़ा है। इस फिल्म में अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आने वाली हैं। अनीत पड्डा की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म शक्ति शालिनी के डायरेक्टर अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करती नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अमर कौशिक ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।
एक्ट्रेस अमर कौशिक एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी को लेकर चर्चा में आ गए है। अमर कौशिक ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो फिल्म को लेकर बात करती दिखे। हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बनाने वाले डायरेक्टर अमर कौशिक ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी इस पूरे फ्रैंचाइजी की सबसे अहम कहानी है। जूम को दिए इंटरव्यू में अमर ने कहा, 'जब हम ये यूनिवर्स बना रहे थे तब से ही ये आइडिया हमारे पास था। लेकिन जब हमें लगा कि यही कहानी इस यूनिवर्स की सबसे जरूरी कहानी बन सकती है, तो हमने लिखना शुरू किया। इसमें एक ऐसा किरदार है जो अभी तक इस यूनिवर्स में कभी एक्सप्लोर नहीं हुआ। मतलब, इसके बारे में किसी को ज्यादा कुछ पता नहीं होता।' टीम को इस फिल्म के लिए एकदम नई एक्ट्रेस चाहिए थी जो ताजगी और जटिलता दोनों ला सके। अमर ने बताया, 'हम सोच रहे थे कि इस किरदार को कौन करेगा? फिर हमने सैयारा भी देखी। उससे पहले भी देखा था। कई ऑडिशन्स में मैंने इसे देखा। हमें लगा कि ये लड़की अच्छी है, स्ट्रगल भी किया है, कभी ऑडिशन से भागी नहीं।'
अमर कौशिक इस इंटरव्यू में फिल्म में अनीत पड्डा को रोल देने की वजह बताई। अमर कौशिक ने कहा कि अगर आप अनीत को देखेंगे, तो अनीत तब तक ऑडिशन देती रही जब तक उसे 'सैयारा' नहीं मिल गई। कब से वो करती आ रही है। तो अभी जो आपने उसको सैयारा में देखा है, वो उसका सिर्फ छोटा सा ट्रेलर है। मतलब जो उसने किया, कमाल किया है। उसके अंदर बहुत डेप्थ है। वो इस उम्र में बहुत गहरी समझ रखती है। मुझे यकीन है कि वो बहुत ऊपर जाने वाली है। हमको लगा कि यार, ये किरदार जिस तरह से हमने लिखा है, इस लड़की को पहले मिलते हैं।' उन्होंने बताया कि उन्हें और निर्माता दिनेश विजान दोनों को तुरंत लगा कि वह इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं।