क्या आप भी इसे अनुष्का-विराट की बेटी की तस्वीर समझ रहे हैं? जानिए कोहली के भाई ने क्या कहा

Vikas Kohli on Anuska-Virat baby pic: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का बताई जा रही है। विराट के भाई ने अब इसपर सफाई दी है।

Virat Anuska Daughter Photo
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुष्का और विराट माता-पिता बन गए हैं
  • अनुष्का ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया
  • दोनों की बेटी को लेकर काफी चर्चा हो रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर सोमवार को एक नन्ही परी जन्मी। अनुष्का द्वारा बेटी को जन्म देने की खबर जैसी ही सामने आई, तभी से  सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। विराट के भाई विकास कोहली ने भी दोनों को बधाई दी, लेकिन उन्होंने जो तस्वीर शेयर की, उसे बेबी की पहली फोटो मान लिया गया। हालांकि, अब विकास ने इसपर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिसे विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर समझा गया, दरअसल वो एक रैंडम फोटो थी। बता दें कि विकास ने अनुष्का और विराट को बेटी के जन्म की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'खुश‍ियां आईं...घर में आई परी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

'जो मैंने शेयर की वो एक रैंडम फोटो थी'

विकास कोहली ने मंगलवार को अपनी पिछली पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा, 'दोस्तों, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जिस तस्वीर को कल मैंने अनुष्का और विराट को बधाई देने के लिए पोस्ट किया था, वो एक रैंडम फोटो थी। वो उनकी बच्ची की असली फोटो नहीं थी। कुछ खबरों में उलट दावा किया जा रहा है, ऐसे में यह स्पष्टीकरण शेयर कर रहा हूं।' बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। अनुष्का और विराट ने अगस्त, 2020 में  प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शादी के 3 साल एक महीने बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

विराट ने की थी प्राइवेसी की गुजारिश

गौरतलब है कि विराट कोहली ने बेटी के जन्म की खुशखबरी देते समय लोगों से प्राइवेसी की गुजारिश भी की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर (सोमवार) हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्‍का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी निजता चाहिए होगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर