मुंबई. वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। आज वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने कई 100 करोड़ी फिल्मों में काम किया है। वरुण धवन नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। दोनों इसी साल शादी करने वाले थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नताशा दलाल वरुण धवन की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं।
वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कॉलेज टाइम के दौरान एक रिलेशनशिप में थे। ये काफी सीरियस रिलेशनशिप था। हालांकि, ये केवल चार महीने ही चला। वरुण धवन के मुताबिक उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड धोखा दे रही थी। ऐसे में उन्होंने उस लड़की से ब्रेकअप कर लिया था।
वरुण धवन और नताशा दलाल की बचपन की दोस्ती की शुरुआत म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने लगी। दोनों लगातार एक दूसरे से मिलते रहे। इसके बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।
इसी साल कर सकते हैं शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन इसी साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। हालांकि, ये शादी पहले बैंकॉक के होटल जे.डब्लू मैरिएट में होने वाली थी। कोरोना वायरस के कारण ये शादी साल के अंत तक के लिए टल गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी अब राजस्थान में हो सकती है। आपको बता दें कि कॉफी विद करण में वरुण धवन ने ये स्वीकार किया था कि वह नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनसे शादी करने वाले हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आए थे। इसके बाद अब वह फिल्म कुली नंबर के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान होंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है।
वरुण धवन इसके अलावा श्रीराम राघवन की फिल्म में भी काम करने वाले हैं। ये फिल्म 1971 लड़ाई के हीरो रहे अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में वरुण धवन पहली बार एक ऑर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।