ये हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात के विवाद, पति को निकाल चुकी हैं घर से बाहर

Sofia Hayat Birthday: विवादित मॉडल और बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात का आज बर्थडे है। सोफिया हयात अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहती हैं। जानिए सोफिया के कुछ विवाद....

Sofia Hayatt
Sofia Hayatt 
मुख्य बातें
  • विवादित एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात का आज बर्थडे है।
  • सोफिया हयात अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहती हैं।
  • सोफिया हयात ने साल 2017 में शादी की। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

मुंबई. विवादित मॉडल और बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात का आज बर्थडे है। सोफिया हयात अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रही हैं। सोफिया हयात ने साल 2017 में विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी की थी। हालांकि, एक साल में सोफिया ने अपने पति को तलाक दे दिया था। 

सोफिया हयात ने 24 अप्रैल 2017 को व्लाद स्टैन्श्यू से ब्रिटेन में शादी की थी। शादी के एक साल बाद सोफिया ने अपने पति को घर से निकाल दिया था। सोफिया ने आरोप लगाया था कि उनका पति पैसे चुराता था। 

सोफिया ने एक इंटरव्यू में कहा- उसके पास कोई पैसे नहीं थे, वो एक दुकान में काम करता। लेकिन मैंने फिर भी अपने कई लोगों की इच्छाओं के खिलाफ उससे शादी की। वह हमेशा झूठ बोलता था। वो एक बहरूपिया है। मुझे उस पर तब शक हुआ जब मैंने अपने पर्स से पैसे गायब होते देखे।

गहने चुराने का आरोप
सोफिया ने इंटरव्यू में कहा, मैंने उन्हें अपनी कंपनी में नौकरी दी वह कंपनी उसे हर महीने 1 लाख रुपए सैलरी देती थी। लेकिन वो मेरे गहने चुराना चाहता था।  मेरी 10 लाख रुपये की अंगूठी भी उसके पास है। '

सोफिया ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वो अपनी पूर्व पत्नी के साथ भी ऐसा ही करता था, इस बारे में मैंने उसके फोन पर उसे पकड़ा था।
हालांकि, सोफिया ने बाद में पोस्ट कर लिखा था कि वह अपने पति को माफ कर रही हैं। 

भगवान गणेश पर किया था आपत्तिजनक कमेंट
सोफिया हयात ने भगवान गणेश पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया था। सोफिया हयात ने भगवान गणेश की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'मैं गणेश की मां हूं। गणेश अल्लाह है। मैं अपने बेटे अल्लाह से प्यार करती हूं। गणपति बप्पा मोरिया।'

सोफिया हयात ने साल 2016 में घोषणा की थी कि वह नन बन चुकी हैं। सोफिया ने कहा था कि उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट को हटा दिया है। इसके अलावा सोफिया क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने का दावा कर चुकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर