अबराम के लिए एक बड़ी फिल्म करना चाहते हैं Shah rukh Khan, बेटे आर्यन ने दी है ये सलाह

बॉलीवुड
Updated Nov 04, 2019 | 15:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जीरो के बाद से ही शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके बर्थडे पर निराशा ही हाथ लगी है। अब शाहरुख खान ने बताया कि उनके बेटे आर्यन खान ने उन्हें क्या सलाह दी है।

Shah rukh khan, talks about kids
Shah rukh khan   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने अपना बर्थडे फैन्स और मीडिया के साथ मनाया।
  • शाहरुख खान ने बताया कि उनके बेटे आर्यन खान ने उनसे क्या कहा है।
  • फैन्स शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई.शाहरुख खान के फैन्स उनके बर्थडे पर अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें निराशा ही मिली है। शाहरुख ने बर्थडे फैन्स और मीडिया के साथ मीट की है। इस दौरान शाहरुख ने खुलसा किया है कि उनका बेटा आर्यन चाहता है कि वह अबराम के लिए फिल्म करें।   

शाहरुख खान ने प्रेस मीट में बताया- मुझसे आर्यन खान ने कहा है कि आपको अबराम के लिए एक बड़ी फिल्म करने की जरूरत है। मैं और सुहाना आपकी कुछ कुछ होता है और  DDLJ जैसी बड़ी फिल्में देख कर बड़े हुए हैं। 

बकौल आर्यन- अबराम के लिए आपको एक बड़ी फिल्म करने की जरूरत है जिससे उसे महसूस हो कि उसके पिता एक बड़े स्टार हैं इसलिए मैं यही करना चाहता हूं।  बता दें कि अबराम शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान की तीसरी संतान हैं। 2013 में सरोगेसी के जरिये से छोटे बेटे अबराम का जन्म हुआ था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#HappyDiwali to everyone. May your lives be lit up and happy. A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

जल्द ही करेंगे घोषणा 
शाहरुख खान ने बर्थडे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे। बकौल शाहरुख- मुझे कुछ वक्त रिकवरी के लिए चाहिए था। दूसरी चीज मेरे बच्चे कॉलेज जा रहे हैं तो मैं सोचा कि कुछ वक्त उनके साथ बिताना चाहिए।

शाहरुख ने कहा- तीसरी बात मैं ऐसी कहानी का इंतजार कर रहा हूं जो न  केवल मुझे बल्कि सभी को पसंद आए। आप सभी को बता दूं कि मैं कई फिल्मों में काम कर रहा हूं। मेरी आदत है कि इसके बारे में तभी बात करता हूं जब फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाती है। इंशाल्लाह अगले दो-तीन महीने में फिल्म तैयार हो जाएगी। इसके बाद मैं आपको इसकी जानकारी दूंगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Thank you all for making my birthday so special. Love you always... A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

सेलेब्स ने दी बधाई 
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने शाहरुख खान को बधाई दी। इस मौके परसलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, आयुष शर्मा, सोहेल खान, मनीष पॉल और डेजी शाह के साथ एक बेस्ट विशेज वीडियो बनाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy bday khan Saab. . Hamare industry ka king khan @iamsrk A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

वीडियो में सलमान खान और सभी सेलेब्स शाहरुख का बाहें फैलाने वाला आइकॉनिक रोमांटिक पोज भी देते नजर आ रहे हैं।  शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर