तीन नेशनल अवॉर्ड हैं सरोज खान के नाम, उनके ल‍िए ही शुरू की गई थी Filmfare Awards में ये कैट‍िगरी

Choreographer Saroj Khan list of awards and Honors: सरोज खान तीन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली पहली कोरियोग्राफर रही हैं। उनके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नई कैटेगिरी को शुरु किया गया था।

Saroj Khan awards
सरोज खान को मिल चुके हैं ये अवॉर्ड्स  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के सबसे दिग्गज कोरियोग्राफर्स की लिस्ट में शुमार रहा है सरोज खान का नाम
  • फिल्म फेयर ने सम्मानित करने के लिए बनाई थी नई कैटेगरी
  • तीन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने वालीं अकेली कोरियोग्राफर

मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने 3 जुलाई, 2020 को सुबह 2 बजे शुक्रवार को हृदय गति रुकने के कारण दम तोड़ दिया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी और 20 जून से उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई।

कोरियाग्राफी में सरोज खान ने जो कीर्तिमान हासिल किए वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल कायम करेंगे। रेमो डिसूजा ने ठीक ही कहा है, सरोज खान अपने आप में ही एक संस्था थीं। कम से कम 2000 गीतों को कोरियोग्राफ करने के बाद, सरोज खान का आखिरी प्रोजेक्ट 2019 में आई फिल्म कलंक थी जिसमें उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री और छात्रा माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था।

Saroj Khan National Awards : तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वालीं अकेली कोरियोग्राफर
उनकी कोरियोग्राफी को हर तरफ सराहना मिली है और उन्हें अपने काम को व्यापक रूप देने के लिए पहचाना जाता रहा है। क्या आप जानते हैं कि सरोज खान भारत की एकमात्र कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीते है?

Saroj Khan National Film Awards List

साल 2003 फ‍िल्‍म : देवदास गाना : डोला रे डोला
साल 2006  फ‍िल्‍म : श्रृंगारम सभी गाने
साल 2008 फ‍िल्‍म : जब वी मेट  गाना : ये इश्क हाय 

 

Best Choreograoher category for Saroj Khan in Filmfare Awards
सरोज खान के नाम सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर श्रेणी में 8 ट्रॉफी के साथ अधिकतम फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड है। संयोग से, वह 'बेस्ट कोरियोग्राफी' पुरस्कार पाने वाली पहली व्यक्ति थीं, क्योंकि अवॉर्ड कैटेगिरी की शुरुआत उनके फिल्म 'तेजाब' के बेहद लोकप्रिय गीत 'एक दो तीन' के बाद से हुई थी। 

Saroj Khan Filmfare Awards
2008 - गुरु
2003 - देवदास
2000 - हम दिल दे चुके सनम
1994 - खलनायक
1993 - बीटा
1991 - "हमको आज कल है इंतेज़ार" गाने के लिए सैलाब
1990 - चलबज़
1989 - तेज़ाब

बता दें क‍ि सरोज खान ने बॉलीवुड में करीब 4 दशक तक काम क‍िया। उनका असली नाम न‍िर्मला नागपाल था। उनकी पहली शादी 13 साल की उम्र में अपने पहले गुरु से हुई थी। श्रीदेवी और माधुरी दीक्ष‍ित के स्‍टारडम का बहुत श्रेय सरोज की कोर‍ियोग्राफी को भी जाता है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर