Celebs we lost in 2020: ऋषि कपूर और इरफान से लेकर सुशांत और सरोज खान तक, 2020 में दुनिया से चले गए ये सितारे

Indian celebs who died in 2020: साल 2020 सिनेमा जगत के लिए बेहतर नहीं रहा। इस साल स‍िनेमा और टीवी जगत के कई नगीने इस दुनिया को अलविदा कह गए।

celebs who died in 2020
celebs who died in 2020 
मुख्य बातें
  • साल 2020 सिनेमा जगत के लिए बेहतर नहीं रहा।
  • कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में फ‍िल्‍में नहीं पहुंच सकीं!
  • वहीं कई द‍िग्‍गज स‍ितारों को इस साल हमने खो द‍िया।

celebs who died in 2020: साल 2020 सिनेमा जगत के लिए बेहतर नहीं रहा। कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में फ‍िल्‍में नहीं पहुंच सकीं जिसकी वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ, वहीं कई बेशकीमती सितारों को फैंस ने खोया। 14 जून 2020 को फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। सुशांत ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

संगीतकार वाजिद खान का किडनी की बीमारी और कोरोना की वजह से एक जून को निधन हो गया था। संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी उनके न‍िधन से टूट गई। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से 3 जुलाई को निधन हो गया। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर के निधन की खबर आई। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके एक दिन पहले बेहतरीन एक्‍टर इरफान खान चले गए। वह ट्यूमर से जूझ रहे थे और 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।  मशहूर शायर राहत इंदौरी को भी साल 2020 ने हमसे छीन लिया। 11 अगस्‍त को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। वह 70 वर्ष के थे। 'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं ऐक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने मई में आत्महत्या कर ली थी। वह 25 साल की थीं।

बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत का 17 अगस्त 2020 को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वो 50 साल के थे। जानी मानी अदाकारा निम्‍मी 25 मार्च को दुनिया से चली गईं। वह 87 साल की थीं। शोले के सूरमा भोपाली यानि जगदीप भी इसी साल दुनिया से चले गए। 8 जुलाई 2020 को उनके निधन की खबर आई। आसिफ बसरा ने पहाड़ों के शहर मैक्लोडगंज में 12 नवंबर को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर