मुंबई. रणबीर कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशळ मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां मिल रही है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी सोशल मीडिया पर अपने भाई को बधाई दी है।
रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर की फोटोज का कोलाज शेयर किया। इनमें बचपन से लेकर अभी तक की सभी फोटोज है। एक फोटो में रणबीर और रिद्धिमा अपने मम्मी-पापा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की गोद में हैं।
रिद्धिमा सहानी ने इससे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में भी भाई रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे! लव यू सो मच। फोटो के साथ उन्होंने बेबी ब्रदर हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
करीना कपूर ने भी किया विश
रिद्धिमा कपूर के अलावा करीना कपूर ने भी रणबीर और अपनी बुआ रीमा जैन को विश किया है। करीना कपूर ने रणबीर के साथ बचपन की फोटो शेयर की है।उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे बेस्ट आंटी और बेस्ट भाई
रिद्धिमा कपूर सहानी ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया है। रिद्धिमा ने कुछ दिनों पहले अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी बुआ रीमा जैन की फोटो भी शेयर की हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट का बात करें तो रणबीर कपूर अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।
ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर शमशेरा फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह संजय दत्त के साथ पहली बार काम करेंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।