Rakhi Swant Wedding photos: 8 महीने बाद राखी सावंत ने शेयर की शादी की तस्वीरें, इन दो रीति रिवाज से हुई शादी!

Rakhi Swant Wedding Album: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत शादी के आठ महीने बाद वेडिंंग एलबम इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

Rakhi Sawant
Rakhi Sawant 

Rakhi Swant Wedding Album: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत शादी के आठ महीने बाद वेडिंंग एलबम इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। राखी सावंत ने इंस्‍टाग्राम पर कई फोटोज साझा किए हैं जिसमें से कुछ इंडियन वेडिंग के हैं और कुछ क्रिश्चियन वेडिंग के। राखी सावंत इन तस्‍वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आठ महीने पहले उन्‍होंने एक एनआरआई से शादी कर लेने का दावा किया था। तब उन्‍होंने अपनी शादी की कोई फोटो साझा नहीं की थी।

राखी सावंत इंडियन वेडिंग की तस्‍वीरों में लाल और सुनहरे रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं।  उनके हाथ में चूड़ा नजर आ रहा है और गले में माला। एक तस्‍वीर में उन्‍होंने पति का हाथ थाम रखा है तो दूसरी में वह हवन करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत की यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

वहीं क्रिश्चियन वेडिंग की बात करें तो राखी सावंत सफेद रंग के वेडिंग गाउन में चलती हुई नजर आ रही हैं। उन्‍होंने हाथ में बुके थामा हुआ है। वहीं एक तस्‍वीर में राखी बैठी हुई हैं। दोनों ही तस्‍वीरों में उन्‍होंने चूड़ा पहना हुआ है। हालांकि किसी भी तरह के रीति रिवाज के दौरान उनके पति का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

उल्लेखनीय है कि शादी को लेकर एक लंबे ड्रामे के बाद राखी सावंत ने पिछले साल अगस्त में एनआआई से शादी का दावा किया था। उनके दावे के अनुसार यह शादी के बेहद निजी कार्यक्रम था। उनके पति नहीं चाहते कि वह मीडिया में आएं इसलिए वह उनकी तस्‍वीरें शेयर नहीं करती हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर