कभी टीचर दिया करती थीं राजकुमार राव की फीस, पहली फिल्म के लिए मिले थे 16 हजार रुपए

Rajkumar Rao Birthday: राजकुमार राव आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्म बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया। जानिए Facts...

Rajkumar Rao
Rajkumar Rao 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • राजकुमार राव ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से करियर की शुरुआत की थी।
  • राजकुमार राव का बचपन काफी संघर्षों से भरा था।

मुंबई. बॉलीवुड की इस जनरेशन के सबसे टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव आज (31 अगस्त) को अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं।  राजकुमार राव ने साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया था। राजकुमार उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया। 

राजकुमार राव का जन्म गुरुग्राम हरियाणा में हुआ था। उनके पिता सत्यपाल यादव रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे। वहीं, उनकी मम्मी कमलेश यादव हाउसवाइफ थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से पढ़ाई की। 

राजकुमार राव कॉलेज के दौरान थिएटर किया करते थे। कॉलेज के बाद उन्होंने साल 2008 में फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। राजकुमार राव को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान गैंग्स ऑफ वासेपुर सीजन 2 से मिली थी। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काय पो चे में नजर आए थे। 

संघर्षों से भरा था बचपन 
राजकुमार राव का बचपन काफी संघर्षों से भरा था। मिडिल क्लास फैमिली से आने के कारण उन्हें अपनी जरूरत पूरा करने के लिए कई बार सोचना पड़ता था। राजकुमार राव ने खुद बताया कि दो साल तक अपनी स्कूल की फीस भरा करते थे। 

इंडिया टुडे से बातचीतम में राजकुमार राव ने बताया था कि उन्हें पहली फिल्म लव सेक्स और धोखा के लिए 16 हजार रुपए फीस मिली थी। साल 2013 में राजकुमार को फिल्म शाहिद के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

इन फिल्मों में करेंगे काम 
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव अब हंसल मेहता की डार्क कॉमेडी फिल्म छलांग में नजर आने वाले हैं। छलांग में उनके अपोजिट नुशरत भरुचा हैं। वहीं, राजकुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही आफ्जा में भी लीड रोल में होंगे। 

रूही आफ्जा में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर हैं। राजकुमार अनुराग बसु की फिल्म लूडो में भी काम कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी हैं। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर के साथ बधाई हो 2 में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर