बच्चे के सवाल पर Priyanka Chopra ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं परिवार बढ़ाना चाहती हूं पर...

Priyanka Chopra on starting a family: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। हाल ही में उनसे परिवार आगे बढ़ाने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने ये जवाब दिया।

Priyanka Chopra on starting a family
Priyanka Chopra on starting a family  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा से परिवार शुरू करने पर किया गया सवाल
  • प्रियंका ने दिया ये जवाब
  • प्रियंका और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अमेरिकी शो क्वांटिको से हॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इसके बाद प्रियंका बेवॉच और Isn't it romantic जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखीं। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने साल 2018 में दिसंबर में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी।

निक और प्रियंका की गिनती फेवरेट सेलेब्स में की जाती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका से निक के सााथ परिवार शुरू करने यानी बच्चे के बारे में पूछा गया। इस बारे में उन्होंने एक ब्रिटिश मैगजीन से बातचीत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

परिवार बढ़ाना चाहती हैं प्रियंका
इस दौरान प्रियंका ने बताया कि इस साल यानी 2020 में वे अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हैं। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन एक परिवार का होना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह हमेशा रहा है। यह कुछ ऐसा है जो मैं निश्चित रूप से करना चाहती हूं और मैं उम्मीद कर रही हूं कि जब भी भगवान की मर्जी होगी, ये सही समय पर होगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

निक के साथ शेयर की थी फोटो
बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में निक के साथ सेल्फ क्वारेंटाइन कर रही हैं। इस दौरान वे इंटरनेट पर क्वारेंटाइन के दौरान की फोटोज भी शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें प्रियंका और निक के साथ उनका पालतू डॉग जिनो भी था। यहां प्रियंक कंबल ओढ़े निक की गोदी में सोती हुईं दिख रही थीं। वहीं निक ने भी प्रियंका के साथ वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों सबको एक-दूसरे की केयर करने और सबके सुरक्षित रहने की अपील कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nickjonas) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका आखिरी बार अक्टूबर 2019 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखी थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहन सराफ लीड रोल में थे। इसके अलावा अब वे राजकुमार राव के साथ फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आएंगी। वहीं खबरें आ रही हैं कि पीसी हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 में काम कर सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर