Danny kaye humanitarian award to Priyanka Chopra: बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। सालगिरह के तुरंत प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने डैनी काये ह्यूमनटेरियन अवॉर्ड (मानवतावादी पुरस्कार) से नवाजा है। इसी साल जून महीने में यूनिसेफ ने इस पुरस्कार के लिए उनके नाम का ऐलान किया था। बता दें कि प्रियंका वैश्विक यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर हैं।
प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान मिलने से दुनियाभर में उनके चाहने वाले खुश हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अवॉर्ड लेते हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उनके फैंस वीडियो और तस्वीर के नीचे कमेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका ने मंगलवार रात को स्नोफ्लेक बॉल में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
37 साल की प्रियंका को दिग्गज फैशन डिजाइनर डायने वॉन फुरस्टनबर्ग ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्रियंका ने कहा किसमाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। समाज सेवा जीवन का एक माध्यम बन गया है।
बता दें कि प्रियंका साल 2006 से यूनीसेफ से जुड़ी हैं। साल 2010 और 2016 में क्रमश: उन्हें बाल अधिकार के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था। वह विभिन्न चीजों जैसे कि पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ लैंगिक समानता और नारीवाद के बारे में भी हमेशा बात करती हैं। अभिनय की बात करें तो प्रियंका हाल ही में फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आई थीं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।