बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी जो काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद से ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और एक दूसरे के लिए अपना प्यार बयां करते हैं और दोनों के बीच का प्यार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हम आपको दिखा रहे हैं उनकी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें।
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के बारे में बात की थी और उनकी आदत के बारे में बताया था। प्रियंका ने बताया था कि निक सुबह जागने के बाद सबसे पहले देखना पसंद करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि वह अपने नींद से भरे सोते चेहरे को छिपाने के लिए कुछ मॉइस्चराइजर और काजल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन निक के लिए, यह सब बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता।
प्रियंका ना केवल अपने पति के बेहद करीब हैं बल्कि उनकी फैमिली से साथ भी एक्ट्रेस का स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है। वो निक के भाईयों जो जोनस और केविन जोनस व उनकी पत्नियों सोफी टर्नर व डेनियल जोनस संग वेकेशंस पर जाती रहती हैं और उनकी मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अलावा एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। अब वो राजकुमार राव के साथ फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कालिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी फिल्म में दिखेंगी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।