बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस हो गया है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर यह खबर आने लगी कि रणबीर कपूर और उनकी मां व पूर्व एक्ट्रेस नीतू कपूर भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं और दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिद्धिमा ने किया ये ट्वीट
इसके बाद तेजी से ये खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्या नंदा ने नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी अंटेड की थी और अब रणबीर कपूर और नीतू कपूर को भी कोरोना वायरस हो गया है। लेकिन नीतू कपूर की बेटी ने इन खबरों को गलत बताया। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया यह खबर झूठी है और वो सब ठीक हैं। फोटो शेयर कर रिद्धिमा ने लिखा, 'प्लीज ट्वीट करने से पहले वैरिफाई करें और साफ करें। हम सब ठीक हैं। आप सबका बहुत धन्यवाद।'
हाल ही में नीतू कपूर ने मनाया था जन्मदिन
नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना बर्थडे मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर और फैमिली के दूसरे मेंबर्स भी स्पॉट किए गए थे। इस पार्टी में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी शामिल हुए थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके साथ मुंबई में रह रही हैं। वहीं, पिता के निधन के कुछ दिन बाद रणबीर अपने फ्लैट पर वापस लौट गए थे।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।