बर्थडे: इस एक्टर से था नरगिस फाखरी का अफेयर, ब्रेकअप के बाद रातों रात छोड़ दिया था देश

बॉलीवुड
Updated Oct 20, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का बर्थडे है और वो 40 साल की हो गईं हैं। नरगिस का अफेयर उदय चोपड़ा से था औ दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया था।

Nargis Fakhri
Nargis Fakhri 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का आज जन्मदिन है और वो 40 साल की हो गईं हैं
  • नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और उनके पाकिस्तान के रहने वाले थे
  • नरगिस उस सम केवल 6 साल की थीं जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था, इसके कुछ समय बात उनका निधन हो गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का आज बर्थडे है और वो 40 साल की हो गईं हैं। नरगिस का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क में मोहम्मद फाखरी और मैरी फाखरी के घर हुआ था। उनके पिता बिजनेसमैन थे जबकि उनकी मां पूर्व पुलिस अफसर थीं। नरगिस के पिता पाकिस्तानी थे। नरगिर उस समय केवल 6 साल की थीं तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। दोनों के अलग होने के कुछ साल बाद नरगिस के पिता का निधन हो गया। 

नरगिस ने 16 साल की उम्र में ही मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके बाद नरगिस मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो और हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

इस एक्टर को नरगिस ने किया थे डेट

नरगिस का नाम एक्टर उदय चोपड़ा से जुड़ चुका है लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की मानें तो उदय ने व्हॉट्सऐप पर नरगिस से ब्रेकअप किया था। अपने ब्रेकअप से नरगिस काफी टूट गईं थीं और उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन हो गया था। वो अपने ब्रेकअप से इतनी परेशान हुईं कि उसी रात देश छोड़कर अपने न्यूयॉर्क चली गईं थीं। 

उदय चोपड़ा भी थे ब्रेकअप से परेशान

अपने ब्रेकअप से ना केवल नरगिस बल्कि उदय चोपड़ा भी काफी परेशान थे। उन्होंने एक ट्वीट कर अपना दर्द बयां करते हुए ट्वीट किया था, 'उदय चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा था, 'काश मैं उसी इंटेंसिटी से प्यार कर सकता जितना कुछ साल पहले तक करता था। एक लड़की थी जिसे केवल प्यार करने भर से मैं जिंदा महसूस करता था। मैंने उसे खो दिया है। मैं वो जुनून वापस चाहता हूं। शायद यही मुझे चाहिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

नरगिस इन दिनों अमेरिकन डायरेक्टर Matt Alonzo को डेट कर रही हैं। दोनों दिसंबर 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लॉस एंजेलिस में लिव-इन में रहते हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं कहा, हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक- दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर