मुंबई. करीना कपूर खान ने पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती हैं। अब अपने नए पोस्ट में तैमूर के टैलेंट को दिखाया है।
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना कपूर के गले पर ज्वेलिरी पहनी है। इसे करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान ने बनाया है। ये ज्वेलिरी रंग-बिरंगे कागजों से बनाई गई है।
करीना कपूर ने इस फोटो के साथ लिखा- 'तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई ज्वेलिरी।' इसके साथ उन्होंने #QuaranTimDiaries हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इस फोटो में करीना कपूर ब्लैक कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।
जनता कर्फ्यू में की थी गार्डनिंग
करीना कपूर ने इससे पहले तैमूर द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। करीना ने लिखा था-'इनहाउस पिकासो।' पेंटिंग में तैमूर अली खान ने एक बीच बनाया है जिसमें कुछ लोग आराम कर रहे हैं।
जनता कर्फ्यू के दौरान भी तैमूर की फोटो पोस्ट की थी। जनता कर्फ्यू के दौरान सैफ अली खान और तैमूर घर के अंदर पौधा लगा रहे थे। इस फोटो में सैफ और तैमूर व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे थे।
पीएम केयर फंड में दान करेंगी करीना कपूर
करीना कपूर ने इससे पहले पीएम केयर फंड में दान देने का भी ऐलान किया है। करीना कपूर करीना ने एक पोस्ट में लिखा है- हम अपने सपोर्ट को बढ़ाते हुए पीएम केयर्स फंड और चीफ मिनिस्टर फंड (महाराष्ट्र) में योगदान दे रहे हैं।
करीना ने आगे लिखा- ऐसे संकट के वक्त में हर मदद का हाथ और हर एक पैसा मायने रखता है। आप भी मदद कीजिए। इससे पहले करीना ने यूनिसेफ, गिव इंडिया और IAHV जैसे एनजीओ के साथ मिलकर मदद करने का फैसला किया था।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।