FIR होने के बाद करण जौहर ने ट्विटर पर सैकड़ों अकाउंट्स को किया अनफॉलो, अब केवल तीन एक्टर्स को कर रहे फॉलो

Karan Johar Unfollows Twitter Account: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ट्विटर पर सैकड़ों अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया है।

Karan Johar
Karan Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने सैकड़ों ट्विटर अकाउंट्स को किया अनफॉलो
  • ट्विटर पर अब केवल तीन एक्टर्स को फॉलो कर रहे हैं करण
  • एक्टर्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फॉलो कर रहे हैं करण जौहर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर  सेलेब्स तक डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं।

करण- सलमान- एकता समेत 8 के खिलाफ FIR

इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान और सोनम कपूर पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल खबरें हैं कि सुशांत के पास फिल्में नहीं थी जिसके चलते वो डिप्रेशन में थे और इसके पीछे नेपोटिज्म को वजह बताया जा रहा है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सुशांत के सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज करवाया गया। ये केस वकील सुधीर कुमार ओझा ने IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम दर्ज क‍िया गया है।

करण ने सैकड़ों अकाउंट को किया अनफॉलो

इन सबका असर इतना ज्यादा हुआ कि सोशल मीडिया पर करण जौहर और आलिया भट्ट के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत कमी आई जबकि सुशांत के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ गई। अब दूसरी तरफ करण ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया है और अब वो केवल 8 अकाउंट्स को ही फॉलो कर रहे हैं जिनमें से 3 अंकाउट्स बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान। इसके अलावा  करण जौहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट को भी फॉलो कर रहे हैं। करण धर्मा प्रोडक्शंस और उसके सीईओ अपूर्वा मेहता को भी फॉलो कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

फूंके गए पुतले

मालूम हो कि बिहार में ना केवल करण जौहर समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है बल्कि उनका और सलमान खान का पुतला भी फूंका गया है। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने भी अपने बयान में कहा कि बीते कुछ महीनों में सुशांत बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे। केके ने कहा कि दो तीन बार सुशांत ने कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही टेंशन की वजह से वो परेशान हैं। हालांकि उनके पिता ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस परेशानी की वजह कौन लोग हैं।

बता दें कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सवाल उठाए थे कि आखिर सुशांत को उनका हक क्यों नहीं दिया गया? क्यों उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म काय पो छे के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला? कंगना पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बोलती आ रही हैं। अब डायरेक्टर अभिनव कश्यप और प्रकाश राज ने भी इस बारे में बात की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर