Films on Famous Books: 'परिणीता' से लेकर 'सांवरिया' तक, बेस्‍ट सेलर किताबों से निकली है इन फ‍िल्‍मों की कहानी

Films based on Books: किताबों से निकलकर कहानियां जब पर्दे तक पहुंचती हैं तो छा जाती हैं। हिंदी सिनेमा की अनगिनत ऐसी फ‍िल्‍में हैं जो पुस्‍तकों पर आधारित हैं।

Films on Books
Films on Books 
मुख्य बातें
  • शरत चंद्र चट्टोपाध्‍याय के उपन्‍यास देवदास पर बनी थी फ‍िल्‍म
  • रस्किन बॉन्ड के उपन्यास पर आधारित थी फ‍िल्‍म जूनून
  • विलियम शेक्‍सपीयर की किताबों पर दुनियाभर में फ‍िल्‍में बनीं

Films based on Books: किताबों से निकलकर कहानियां जब पर्दे तक पहुंचती हैं तो छा जाती हैं। हिंदी सिनेमा की अनगिनत ऐसी फ‍िल्‍में हैं जो पुस्‍तकों पर आधारित हैं। किताबों पर बनी कई फ‍िल्‍मों ने कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं तो कई फिल्‍मों को प्रत्‍याशित सफलता नहीं मिली। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी ही फ‍िल्‍मों पर जिनकी कहानी पुस्‍तकों से ली गई है। 

शरत चंद्र चट्टोपाध्‍याय के उपन्‍यासों पर फ‍िल्‍म
बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और एश्‍वर्या राय अभिनीत फ‍िल्‍म देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्‍याय के उपन्‍यास देवदास पर आधारित है। यह उपन्‍यास बंगाली भाषा में है। इसी तरह सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्‍त स्‍टारर परिणीता फ‍िल्‍म भी मशहूर लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्‍याय के उपन्‍यास परिणीता पर आधारित है। शरत चंद्र फ‍िल्‍ममेकर्स के पसंदीदा लेखक रहे हैं। 

चेतन भगत के उपन्‍यास भी हिट 
नए जमाने में चेतन भगत के उपन्‍यासों को काफी पसंद किया जाता है। उनके उपन्‍यासों पर कई फ‍िल्‍में बन चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की डेब्‍यू फ‍िल्‍म काई पो चे चेतन भगत के उपन्‍यास 'द थ्री मिस्‍टेक्‍स ऑफ माइ लाइफ' पर आधारित है। वहीं आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर 'थ्री इडियट्स' चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर स्‍टारर हाफ गर्लफ्रेंड भी उनकी किताब पर आधारित है। 

सांवरिया
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर-सोनम कपूर की फ‍िल्‍म सांवरिया Fyodor Dostoevsky की पुस्‍तक वॉइट नाइट्स पर आधारित है। वहीं भारत के जाने माने लेखक रस्किन बॉन्‍ड की कहानी Susanna's seven husbands पर विशाल भारद्वाज ने फ‍िल्‍म सात खून माफ बनाई थी। 1978 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म जुनून भी लेखक रस्किन बॉन्ड के उपन्यास "ए फ्लाइट ऑफ पिजंस" पर आधारित थी। 

ओमकारा
जाने माने लेखक विलियम शेक्‍सपीयर की किताबों पर दुनियाभर में फ‍िल्‍में बनीं। हिंदी फ‍िल्‍म ओमकारा भी उनके उपन्‍यास Othello पर आधारित है। विलियम शेक्‍सपीयर के ही उपन्‍यास हैमलेट पर फ‍िल्‍म हैदर बनी जिसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था।

लुटेरा 
रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्‍हा की फ‍िल्‍म लुटेरा ओ हेनरी की किताब द लास्‍ट लीफ पर आधारित है। 1962 में बनी फिल्म  साहब बीबी और गुलाम बंगाली लेखक बिमल मित्र के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में अभिनेत्री मीना कुमारी, वहीदा रहमान और अभिनेता गुरुदत्त अहम भूमिकाओं में थे। 

गाइड
1965 में बनी यह फिल्म मशहूर लेखक आरके नारायण के मशहूर उपन्यास "द गाइड" पर आधारित थी। फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान अहम भूमिकाओं में थे। 1968 में बनी  सरस्वतीचंद्र एक गुजराती उपन्यास सरस्वतीचंद्र पर ही आधारित थी। इस उपन्यास को लिखा था गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी ने।

शतरंज के खिलाड़ी
1977 में सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी, मुंशी प्रेमचंद्र की एक कहानी पर आधारित थी। 1981 में बनी फिल्म उमराव जान एक उर्दू उपन्यास "उमराव जान अदा" पर आधारित थी. इस उपन्यास के रचनाकार थे मिर्जा हादी रुसवा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर