मुंबई. साल 2019 को अब महज तीन महीने ही रह गए हैं। बी टाउन के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। कुछ सेलेब्स ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। वहीं, कुछ सेलेब्स ने अपने स्टाइल और फैशन सेंस से दिल जाता है।
फिल्मफेयर मैग्जीन ने बी टाउन सेलेब्स के लिए साल 2019 का सालाना पोल किया है। इस पोल में सबसे सेक्सी मेल एक्टर का खिताब ऋतिक रोशन को मिला है। वहीं, दीपिका पादुकोण को सबसे सेक्सी फीमेल एक्ट्रेस चुना गया है।
दीपिका पादुकोण के पति भी अपनी वाइफ से पीछे नहीं हैं। रणवीर सिंह को मोस्ट स्टाइलिस्ट मेन चुना गया। वहीं, इस पोल में बॉलीवुड में फैशन स्टेटमेंट बन चुकीं एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा को मोस्ट स्टाइलिस्ट वुमन चुना गया है।
ईशान खट्टर और सारा अली खान को मिला ये खिताब
बॉलीवुड में इस साल कुछ न्यूकमर एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। फिल्मफेयर के पोल के मुताबिक धड़क के एक्टर ईशान खट्टर को मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर चुना गया है। वहीं, सिंबा और केदारनाथ की एक्ट्रेस सारा अली खान को मोस्ट न्यूकमर फीमेल चुना गया।
रणवीर और दीपिका पिछले एक साल से फैन्स की सबसे पसंदीदा जोड़ी बनी हुई है। फिल्मफेयर के पोल में भी इसी जोड़ी को बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल चुना गया है। दीपिका और रणवीर अब शादी के बाद एकसाथ फिल्म 83 में नजर आएंगे।
सोशल मीडिया पर छाए रहे ये सेलेब्स
साल 2019 में सिल्वर स्क्रीन के अलावा सोशल मीडिया पर भी कुछ सेलेब्स छाए रहे। फिल्मफेयर के पोल में बेस्ट सोशल मीडिया सेंसेशन मेल वरुण धवन को चुना गया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा बेस्ट सोशल मीडिया सेंसेशन फीमेल चुनी गई।
मोस्ट सेक्सी मेल के अलावा बेस्ट डांसर का खिताब भी ऋतिक रोशन को मिला। वहीं, कटरीना कैफ बेस्ट डांसर फीमेल चुनी गई। कार्तिक आर्यन मोस्ट एलिजिबल बेचलर बनें। वहीं, आलिया को मोस्ट एलिजिबल बेचलेरट बनीं। वहीं, दीपिका और रणवीर को बेस्ट एयरपोर्ट लुक चुना गया।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।