Hrithik Roshan Heart Photo: दिल की तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए ऋतिक रोशन, जाहिर की अपनी भावनाएं

बॉलीवुड
Updated Dec 03, 2019 | 07:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hrithik Roshan shares Heart Photo: ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दिल की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा।

Hrithik Roshan Heart Photo: दिल की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल हुए ऋतिक रोशन, लिखा- मेरे दिल का शेप
Hrithik Roshan Heart Photo: ऋतिक रोशन ने दिल की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन ने शेयर की दिल की फोटो
  • फोटो के साथ ऋतिक ने लिखा इमोशनल मैसेज
  • ऋतिक की पिछली फिल्म वॉर ब्लॉकबस्टर रही थी

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के लिए ये साल जबरदस्त रहा। इस साल उन्होंने दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। सुपर 30 और वॉर दोनों को ही दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सुपर 30 में जहां उन्होंने आनंद कुमार को रोल निभाया, वहीं वॉर में वे रॉ एजेंट के रूप में दिखे। दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी और दोनों में ही ऋतिक ने अपनी एक्टिंग का जादू चलाया।

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से फैंस को अपडेट रखते हैं। हाल ही में ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक दिल की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। उन्होंने कैप्शन दिया कि मेरे दिल का शेप...वास्तव में। हम सब कितने कमजोर हैं। काश, हमें हर समय दूसरों से प्यार पाने की कोशिश में आधे से ज्यादा जिंदगी को अनजाने में खर्च करने की ज़रूरत नहीं होती। इतनी आसानी से हम ये भूल जाते हैं कि हम सब एक जैसे हैं। मेड ऑफ लव।

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

 

दरअसल ऋतिक ने इस दिल को एक उदाहरण के लिए इस्तेमाल किया है, ताकि में अपने चल रही भावनाओं को जाहिर कर सकें। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वे आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ वॉर में दिखे थे। खबरों की मानें तो वे फराह खान की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए भी ऋतिक को नाम सामने आ रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर