फिल्म प्रेमियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। 2 अक्टूबर को पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ साथ आएंगे तो इसी महीने में प्रियंका चोपड़ा की पर्दे पर वापसी हो रही है। सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल कप्तान भी दर्शकों के बीच आ रही है, वहीं दीवाली के मौके पर तीन फिल्में धूम मचाने सिनेमाघरों में पहुंचेंगी। एक नजर डालते हैं अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर।
गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा में एक इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ स्क्रीन पर आ रहे हैं। एक्शन के स्टार माने जाने वाले ये दोनों सितारे फिल्म वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म के गाने और Trailer छाए हुए हैं। इस फिल्म की टक्कर होगी साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Dr Chiranjeevi) और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’से। यह फिल्म आजादी की लड़ाई लड़ने वाले उय्यलावाडा नरसिंहा रेड्डी की बायोपिक है। उन्होंने ने छापामार युद्ध नीति से अंग्रेजों को सबक सिखाया था।
वहीं 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा की हिंदी पर्दे पर वापसी हो रही है। 2016 में आई गंगाजल के बाद वह बॉलीवुड 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगी। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
18 अक्टूबर को सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान रिलीज हो रही है। एक दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। यह वाकई दमदार था। इस फिल्म में सैफ नागा साधु बने हैं और ट्रेलर में उनका खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है।
वहीं सबसे दिलचस्प होगा 25 अक्टूबर। दीवाली की छुट्टी को भुनाने के लिए कई फिल्म मेकर्स लगे हैं और ऐसे में इस दिन तीन फिल्मों की रिलीज तय हो गई है। पहली अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, दूसरी तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की सांड की आंख और तीसरी राजकुमार राव की मेड इन चाइना।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।