मुंबई. आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर के फर्स्ट लुक जारी होने के कुछ ही घंटों बाद अब इस फिल्म से अब दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक को शेयर किया है। दिशा इस लुक में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अपने फर्स्ट लुक के साथ दिशा ने लिखा- प्यार में एक से दूसरे जीवन को जीना है।
दिशा पाटनी इस फिल्म के जरिए लगभग दो साल बाद बतौर लीड एक्ट्रेस वापसी कर रही हैं। इससे पहले दिशा साल 2018 में फिल्म बागी 2 में लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि, पिछले साल फिल्म भारत में दिशा का छोटा से रोल था।
ऐसा है आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक
मलंग में आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक काफी इंटेंस है। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस लुक में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वह हाथ फैलाकर ऊपर की तरफ देखकर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। उनके शरीर पर खून के निशान भी हैं।
आदित्य ने पोस्टर के साथ लिखा- 'प्यार शुद्ध है, और नफरत भी।' आदित्य रॉय कपूर इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई फिल्म कलंक में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
इस दिन आएगा ट्रेलर
मलंग फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज होने वाला है। मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी।
मलंग को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर इसस पहले मोहित सूरी के साथ फिल्म आशिकी 2 में काम कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य इसके अलावा सड़क 2 में आलिया भट्ट के अपोजिट काम करेंगे। वहीं, दिशा सलमान खान के साथ फिल्म राधे में काम करेंगी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।