Akshay Kumar Dhoom 4: तो धूम-4 में नजर आएंगे अक्षय कुमार?, सलमान खान और रणवीर सिंह का हुआ पत्ता साफ

Dhoom 4 Lead Star Akshay Kumar: सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से फिल्म धूम-4 को लेकर बातचीत की जा रही थी। लेकिन अब अक्षय को इसके लिए फाइनल कर लिया गया है...

Akshay Kumar In Dhoom 4 no Salman Khan Shahrukh khan or Ranveer Singh
अक्षय कुमार।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म धूम-4 को लेकर एकबार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
  • फिल्म के लिए सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का नाम सामने आया था।
  • अब खबर है कि अक्षय कुमार का नाम फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है।

बॉलीवुड की हिट सीरीज धूम को लेकर लंबे टाइम से चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबर है कि मेकर्स अपकमिंग फिल्म धूम-4 की प्लानिंग में बिजी हैं। नए पार्ट के लिए सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का नाम सामने आया था। कहा जा रहा था कि इन चारों से ही धूम-4 को लेकर बातचीत की जा रही थी लेकिन अब अक्षय कुमार का नाम फाइनल कर लिया गया है। 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक सोर्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है। साथ ही ट्विटर पर भी ये चर्चा जोरों से है कि धूम-4 में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म धूम के पिछले तीन पार्ट में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान दिखे हैं। अब धूम-4 में नए चेहरे के तौर पर अक्षय कुमार को कास्ट किया जा सकता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akfansgroup) on

 

 


बॉलीवुड एनालिस्ट अतुल मोहन का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार धूम-4 के बैड मैन होंगे। अतुल ने एक ट्वीट कर लिखा है, 'एक बड़े सोर्स ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार का नाम फिल्म धूम-4 के लिए कंफर्म कर दिया है। बस अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akfansgroup) on


वैसे पहले जब एक रिपोर्ट में अक्षय कुमार का नाम धूम-4 के लिए सामने आया था तो यशराज फिल्म्स ने इस खबर का खंडन किया था। साथ ही इस रिपोर्ट में दावा था कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर