मुंबई. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहरणथंबोर में नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इन कपल्स की फोटो सामने आई है। इसमें सभी सितारे एक साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया खुलकर पोज दे रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ है।
फोटो में आलिया भट्ट सपोर्टिंग ब्लैक जैकेट और स्टालिश शेड जींस में दिखाई दे रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर ग्रीन ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह बीन कैप, जैकेट और स्कार्फ में नजर आ रहे हैं।
जंगलों का किया दौरा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 दिसंबर कोरणथंबोर पहुंचे थे। शुक्रवार को इस कपल ने पाली के जंगलों का दौरा किया। हालांकि, रणबीर और आलिया को बाघ के दीदार नहीं हो पाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर-दीपिका और रणबीर-आलिया पांच दिन की विजिट पर आए थे। अपने दौरे के आखिरी दिन वह सवाई माधेपोर स्थित कुछ अधिकारियों से भी मिले।
भट्ट और कपूर परिवार भी साथ में
रणथंभौर ट्रिप में पूरा भट्ट और कपूर परिवार शामिल था। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रिप की फोटो शेयर की थी। फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का परिवार प्लेन के सामने पोज दे रहा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और उनकी मम्मी सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।