बॉलीवुड की आशिकी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा श्रद्धा कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात से ना केवल उनके करीबी लोग परेशान हैं बल्कि उनके फैंस भी दुखी हैं। श्रद्धा कपूर की हाल ही में दो फिल्में रिलीज हुईं हैं। उनकी फिल्म साहो और छिछोरी दोनों ही सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। खासबात ये है कि ये दोनों ही फिल्मों अच्छी कमाई भी कर रही हैं। इन फिल्मों के लिए श्रद्धा ने खूब प्रमोशन भी किया।
प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने खुद बताया कि उन्हें लंबे समय या करीब छह साल से एंग्जायटी की समस्या है। उन्हें काफी समय तक इसका पता ही नहीं चला था लेकिन जब इसकी जानकारी हुई तो वह खुद हैरान रह गईं। श्रद्धा कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें कीं।
श्रद्धा कपूर ने कहा कि फिल्म आशिकी 2 के दौरान उन्हें काफी दर्द हो रहा था लेकिन जांच में कुछ नहीं आया। कई डॉक्टर्स से टेस्ट कराए लेकिन रिपोर्ट में कुछ नहीं आता था। वह हैरान थीं कि फिर दर्द क्यों हो रहा है। इसके काफी समय बाद उन्हें फिजिकली एंग्जाइटी महसूस हुई। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 2011 में वह लव का दी एंड में नजर आईं लेकिन उन्हें पहचान मिली 2013 की फिल्म आशिकी 2 से।
श्रद्धा कपूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रेमो डिसूजा की फिल्म Street Dancer और उसके बाद टाइगर श्रॉफ संग बागी 3 में नजर आएंगी। श्रद्धा बागी का भी हिस्सा थीं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।