Sapna Choudhary Boyfriend: जानिए कौन हैं एक्टर वीर साहू, जिसने चुराया सपना चौधरी का दिल

Sapna Choudhary: हरियाणवी सेंसेशन और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी के करोड़ों दीवाने हैं। सपना चौधरी इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में हैं। सपना चौधरी वीर साहू के रिलेशनशिप में हैं।

Sapna Choudhary, Veer Sahu
Sapna Choudhary, Veer Sahu 
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में हैं।
  • सपना वीर साहू को डेट कर रही हैं। 
  • वीर साहू पेशे से  सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं।

मुंबई. सपना चौधरी अपने डांस से करोड़ों लोगों को दीवाना बना दिया है। यूट्यूब पर सपना चौधरी के वीडियोज पर आते करोड़ों व्यूज इसका सबूत है। सपना चौधरी इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में हैं। सपना वीर साहू को डेट कर रही हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर साहू सपना चौधरी के साथ कुछ हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। सपना चौधरी की एक फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो में सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। सपना कार के अंदर बैठी हुई हैं। इस फोटो में जो शख्स नजर आ रहे हैं वह वीर साहू। 

वीर साहू पेशे से  सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं। वीर साहू के हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट कम्युनिटी से हैं। वह एक किसान परिवार से आते हैं। खबरों की मानें तो सिंगिंग और एक्टिंग के कारण उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। 

पंजाबी फिल्म में आए थे नजर 
वीर का पहला गाना थाड्डी- बड्डी काफी हिट हुआ था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पंजाबी फिल्म 'गांधी फिर आ गए' में काम किया था। वीर इसके अलावा अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। 

आपको बता दें कि सपना चौधरी साल 2019 में फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म नानू की जानू में भी सपना ने काम किया था। 

बिग बॉस 11 की थीं कंटेस्टेंट 
सपना चौधरी बिग बॉस के सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। सपना चौधरी ने घर के अंदर अपने दोस्त प्रियांक शर्मा और हिना खान को बताया था कि वह लड़कों से सख्त नफरत करती हैं। सपना ने कहा था कि उनकी बहनों की शादी हो चुकी है। 

सपना के मुताबिक उनकी दोनों बहनों के पतियों ने उन्हें धोखा  दिया और छोड़ दिया। ऐसे में उन्हें किसी भी लड़कों पर भरोसा नहीं है। वह लड़कों से नफरत करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लड़कों की इस आदत से नफरत है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर