Baaghi 3 Box Office Collection: दूसरे दिन गिरी टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की कमाई, क्या पड़ा कोरोनावायरस का असर?

बॉलीवुड
Updated Mar 08, 2020 | 13:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Baaghi 3 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ गई है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरी है।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 2
Baaghi 3 Box Office Collection Day 2  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बागी 3 का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • दूसरे दिन गिरी टाइगर श्रॉफ की फिल्म की कमाई
  • बनी थी साल की सबसे बड़ी ओपनर

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन अवतार में हाजिर हैं। बागी सीरीज की तीसरी फिल्म बागी 3 इस शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें टाइगर के साथ एक बार फिर श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बंपर ओपनिंग की, लेकिन दूसरी दिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिखी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सिंगल स्क्रीन्स मजबूत रहीं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन धीमा हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 17.50 करोड़ रुपए और शनिवार को 16.03 करोड़ रुपए कमाए। इस हिसाब से बागी 3 का अब तक का कुल कलेक्शन 33.53 करोड़ रुपए रहा। रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है, वहीं पांचवे दिन होली पर दोपहर बाद भी कमाई बढ़ सकती है।

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tigerjackieshroff) on

 

बनी साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्म
बागी 3 इंटरनेशनल मार्केट के साथ-साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। बागी 3 के बाद तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 15.10 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद लव आज कल, स्ट्रीट डांसर 3डी और शुभ मंगल ज्यादा सावधान का नंबर है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tigerjackieshroff) on

 

ये है कहानी
बागी 3 दो भाईयों की कहानी है, जिनका किरदार टाइगर और रितेश देशमुख ने निभाया है। फिल्म में बड़ा भाई व‍िक्रम (रितेश) अक्‍सर परेशानियों में फंस जाता है और छोटा भाई रॉनी (टाइगर) उसकी मदद के लिए आता है। व‍िक्रम को एक मिशन के लिए सीर‍िया भेजा जाता है, लेक‍िन वहां भी वह फंस जाता है। जिसके बाद रॉनी अपने भाई को बचाने सीरिया जाता है। 

 

 

इनके अलावा फिल्म में फीमेल लीड में श्रद्धा कपूर हैं। वे इससे पहले बागी सीरीज की पहली फिल्म में भी नजर आईं थीं, वहीं बागी 2 में दिशा पाटनी लीड रोल में थीं। बागी 3 में दिशा एक स्पेशल गाने में नजर आ रही हैं। इस हफ्ते बड़ी फिल्मों में बागी 3 इकलौती थी, इसकी किसी और से कोई टक्कर नहीं थी। हालांकि दूसरे दिन की कम कमाई को देखने हुए कोरोनावायरस का असर फिल्म पर पड़ता दिख रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर