बॉलीवुड के खतरनाक स्टंटबाज हैं ये एक्टर्स, एक्शन के मामले में Tiger Shroff से भी बहुत आगे

Tiger Shroff की नई फिल्म बागी 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही एक बार फिर से टाइगर एक्शन के मामले में हिट हो चुके हैं। वहीं आज हम बात करेंगे उन एक्टर्स की जिनके एक्शन को देख मुंह खुला रह जाएगा।

Action hero in bollywood
Action hero in bollywood 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने हैरान कर देने वाले स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं आज हम बात करेंगे उन एक्टर्स की जिन्होंने टाइगर से पहले अपने स्टंट से लोगों का दिल जीत चुके हैं। जो एक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ से बहुत आगे हैं।

अजय देवगन- 90 के दशक में अजय देवगन बाइक पर खड़े होकर विलेन की पिटाई करते थे। यही नहीं एक्टर अपने ज्यादातर स्टंट खुद ही करते थे। भले ही अब उनकी फिल्मों में स्टंट कम देखने को मिलता है। लेकिन एक वक्त था, जब फैंस उनके एक्शन को देख कॉपी करने की कोशिश करते थे। आखिरी बार फिल्म बादशाहो में वो शानदार एक्शन सीन करते नजर आए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by #ajaydevgn Fans (@ajaydevgnfanclub) on

 

अक्षय कुमार- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार आज भी एक्शन के मामले में हिट हैं। एक्टर ज्यादातर स्टंट आज भी खुद ही करते हैं। 52 साल की उम्र में एक्टर का स्टंट को देखने के बाद फैंस हक्के बक्के रह जाते हैं। इस साल रिलीज होने वाली एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी में वो एक बार फिर से अपने एक्शन से लोगों को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

 

विद्युत जामवाल- कमांडो एक्टर एक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ से काफी आगे हैं। बता दें कि विद्युत एक अच्छे मार्शल आर्ट एक्सपर्ट भी हैं। एक्टर अपने सारे एक्शन सीन खुद ही करते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस का मुंह खुला का खुला रह जाता है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on

 

ऋतिक रोशन- फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ ऋतिक रोशन भी जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखाई दिए थे। उन्होंने एक्टिंग के अलावा अपने एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया था। ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड में एक्शन के मामले में हिट हो चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

जॉन अब्राहम- एक्शन के लिस्ट में जॉन अब्राहम का भी नाम आता है। बता दें कि एक्टर कई बार एक्शन करते वक्त चोटिल भी हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने एक्शन और स्टंट करना नहीं छोड़ा। एक्टर ज्यादातर स्टंट खुद ही करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर