बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बाद अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने फैंस को खुशखबरी दी है। अनुष्का जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और बताया कि वो जनवरी में मां बनेंगी।
अनुष्का ने विराट संग अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस पहने पति विराट कोहली के साथ दिख रही हैं। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में होगा।
अनुष्का शर्मा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी सेलेब्स ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हार्ट (दिल) बनाकर इसपर कमेंट किया। एक्ट्रेस तापसी पन्नू, पूजा हेगड़े, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किया।
मालूम हो कि अनुष्का और विराट सबसे पसंदीदा स्टार कपल्स में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अनुष्का ने पति विराट के बारे में बात करते हुए बताया था कि शादी के बाद शुरुआती छह महीनों में, अनुष्का- विराट को सिर्फ 21 दिन एक साथ बिताने को मिले थे। बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।