बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले महीने अपने प्रेगनेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो साझा कर बताया था कि वह जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी। अब अनुष्का की समुद्र के किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में पोस्ट पर दस लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने भी कमेंट किया है।
अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की। फोटो में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर देख रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी साफ नजर आ रही है। उन्होंने अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?' अनुष्का की इस पोस्ट पर विराट ने कमेंट किया, 'एक फ्रेम मेरी पूरी दुनिया।'
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।