बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में अनिल कपूर और सुनीता कपूर का नाम भी आता है। दोनों की लव स्टोरी एकदम फिल्मी है। 19 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। इस तरह दोनों के रिश्ते को अब 47 साल हो चुके हैं। बेशक इस दौरान अनिल कपूर की जिंदगी और करियर के उतार-चढ़ाव में सुनीता कपूर उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं।
बता दें कि दोनों की शादी का फैसला भी जल्दबाजी में हुआ था। सुनीता ने एक दिन अनिल से कहा कि अब उनको शादी कर लेनी चाहिए और वह दिन कल ही है। कल नहीं तो कभी नहीं। इस तरह सादगी से दोनों की शादी हुई। ये बात 80 के दशक के मिड की है जब अनिल कपूर को मेरी जंग के लिए साइन किया गया था। अनिल कपूर की ये फिल्म सुनीता कपूर से उनकी शादी के बाद ही रिलीज हुई थी।
जब अनिल ने सुनीता के आगे जोड़े थे हाथ
कभी मॉडल रहीं सुनीता ने बाद में लाइमलाइट से किनारा कर लिया था और अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में अनिल कपूर से बात भी की थी। लेकिन एक बार अनिल चाहते थे कि एक मैगजीन शूट के लिए सुनीता उनका साथ दें क्योंकि वह सभी को अपनी हैपी फैमिली दिखाना चाहते थे। लेकिन सुनीता इसके लिए मानी नहीं थीं। अनिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुनीता को मनाने के लिए उनके आगे हाथ तक जोड़े थे और पैरों में गिरने जितनी रिक्वेस्ट की थी, लेकिन सुनीता नहीं मानी थीं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।