मुंबई. अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना 78वां बर्थडे मना रहे हैं। सदी के महानायक का भले ही आज बर्थडे है लेकिन,कुली फिल्म के हादसे के बाद उन्हें दूसरी जिंदगी मिली थीं। इस हादसे के वक्त पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की थी।
अमिताभ बच्चन के लिए जहां कई लोग मंदिर-मस्जिद में दुआ मांग रहे थे। वहीं, उनके एक फैन अरविंद मोरारभाई पंड्या ने प्रतिज्ञा की कि यदि बिग बी ठीक हो जाएंगे, तो वह वडोदरा के दांडिया बाजार स्थित सिद्धिविनायक मंदिर से उलटा दौड़ते हुए मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर जाएंगे।
अरविंद ने 500 किमी की उल्टे पैर पैदल यात्रा की। वह सुबह से दोपहर तक यात्रा करते। इसके बाद वह आराम करते इस दौरान वह पैरों की मसाज करते। वहीं, घंटों तक पैरों को पानी में डूबोकर रखते थे।
13 दिन में पूरे किए 500 किमी
13 दिन बाद अरविंद 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। अरविंद के इस कारनामे से अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।
अरविंद के स्वागत के लिए बिग बी, हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने अरविंद को गले से लगा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके पैर भी छुए। इसके बाद अरविंद अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए गए।
जया बच्चन बांधती हैं राखी
अरविंद भाई का प्यार देखकर जया बच्चन ने उन्हें राखी भी बांधी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया कि वह इतने कठिन संकल्प न लें।अरविंद फिलहाल यूके में रहते हैं। लेकिन, हर साल उन्हें जया बच्चन की राखी मिलती है।
आपको बता दें कि उल्टे पैर चलने में अरविंद भाई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। साल 1984 में नरगिस दत्त फाउंडेशन के लिए अरविंद अमेरिका के लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क के बीच 300 मील उलटा पैर दौड़े थे।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।