वरुण धवन जब आलिया भट्ट से लिंकअप की खबरों पर हो गए थे बुरी तरह परेशान, एक इंटरव्यू में एक्टर ने की थी बात

Varun Dhawan link up With Alia Bhatt: वरुण धवन का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है और इसमें आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर है। अक्सर लोग कहते थे किअच्छे दोस्त से भी ज्यादा इनके बीच कुछ तो है...

Varun Dhawan Irritated by link up rumours With Alia Bhatt throwback
वरुण धवन और आलिया भट्ट। 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
  • वैसे समय-समय पर वरुण धवन का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है।
  • सबसे ज्यादा लिंकअप के चर्चे वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर रहे हैं।

वरुण धवन जल्द ही एक शादीशुदा व्यक्ति बनने वाले हैं। वरुण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह कपल बचपन से एक-दूसरे को जानता है और बी-टाउन के सबसे लविंग जोड़ों में से एक है। हालांकि इसके बाद भी समय-समय पर वरुण धवन का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है और इसमें आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर है।

दरअसल वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने लोगों को अक्सर ये अटकलें लगाने पर मजबूर करती कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, को-स्टार हैं या कुछ इससे भी ज्यादा हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब वरुण और आलिया की 'सीक्रेट लंच डेट्स' की खबरें खूब चर्चा में रहीं। इन अफवाहों के पीछे का कारण यह भी था कि उस समय तक वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में जानकारी नहीं दी थी। इसलिए लोगों को लगने लगा था कि वास्तव में उनके और आलिया भट्ट के बीच कुछ चल रहा है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया के दौरान उड़ी थीं अफवाहें
साल 2017 में वरुण-आलिया की तीसरी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के दौरान दोनों की लिंक-अप अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों सिंगापुर लंच डेट पर गए थे। आलिया ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि कैसे इस अफवाह ने उन्हें लंबे समय तक परेशान कर दिया था।

वरुण धवन ने तोड़ी थी चुप्पी
जब वरुण से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये बहुत ही अपसेटिंग है कैसे लिंक-अप के बारे में रिपोर्टों को पढ़ना था उन्हें बहुत खराब लगता है। वास्तविकता में दोनों परदे पर अपनी भूमिका को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। वरुण ने स्वीकार किया था कि शुरू में उन्हें अफवाहों से 'चिढ़' होती थी, उन्होंने बाद में ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना ही सही समझा और केवल अपने काम पर ध्यान दिया।

जब ये सब बातें सामने आती हैं तो कभी-कभी, यह आपके काम को छोटा बना देती है। लोग कहते हैं कि- 'यार, तुम लोग यही कह रहे हो बस...' ऐसी बातें होती है। एक टाइम पर वरुण इन सब बातों से परेशान हो गए थे, लेकिन अब यह ठीक है। वरुण ने बताया था, 'यह एक अभिनेता होने का हिस्सा और उसके साथ आया पार्सल है। आप भी इन चीजों को चुटकी भर नमक की तरह लेते हैं।' इन खबरों से अभिनेता बाद में एकदम दूर हो गए और खुद को इससे पूरी तरह से काट लिया था।

अभी भी वरुण धवन और आलिया भट्ट अच्छे दोस्त बने हुए हैं। दोनों अपने पार्टनर, नताशा दलाल और रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में खुश हैं। जहां वरुण-नताशा 24 जनवरी को शादी कर रहे हैं, वहीं आलिया-रणबीर भी अगले कुछ महीनों में शादी कर सकते हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर