Ajay Devgn Gobar Film: अजय देवगन बनाएंगे 'गोबर' फिल्म, सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलाया हाथ

अजय देवगन ने 'गोबर' फिल्म बनाने को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की है। अभिनेता ने इसके लिए सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हाथ मिलाया है।

Ajay Devgn
अजय देवगन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने किया नई फिल्म का ऐलान
  • प्रोजेक्ट के लिए निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलाएंगे हाथ
  • फिल्म का टाइटल होगा- 'गोबर', सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मनोरंजन उद्योग में अपनी एक खास जगह बनाई है। अभिनता ने अपने अभिनय कौशल के साथ लंबे करियर में फैंस का दिल जीता है। एक्टिंग के अलावा, अजय ने अपने करियर में निर्देशक और निर्माताओं को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। अजय का ताजा प्रोडक्शन उद्यम अभिषेक बच्चन स्टारर 'द बिग बुल' थी। फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। वह इस समय एक कॉमेडी फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं।

मीडिया के एक हिस्से की रिपोर्ट के अनुसार, तान्हाजी अभिनेता ने 'गोबर' नाम की फिल्म के लिए निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हाथ मिलाया है! फिल्म प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। आगामी फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता सबल शेखावत कर रहे हैं। इसे सबल शेखावत और समभित मिश्रा ने लिखा है। हालांकि, फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन ने उल्लेख किया कि फिल्म गोबर की कहानी 'अनोखी, भरोसेमंद और अविश्वसनीय रूप से मजेदार' है। इस बारे में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय को विश्वास है कि यह कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने और फिल्म देखने के लिए मजबूर करेगी। निर्माता ने कहा कि वे फिल्म के साथ जो प्रभाव बनाना चाहते हैं, उसके बारे में वह अपने में मन में बहुत स्पष्ट हैं। बता दें कि कुछ समय पहले दोहा-कोच्चि के रास्ते पर एक यात्रा के दौरान हवाई जहाज के साथ हुई घटना को लेकर भी अजय के फिल्म बनाने की बात सामने आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर