Image Source: Reddit
Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के चलते भी खबरों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आते हैं। इन सब के बीच अमिताभ बच्चन का एक पुराना ब्लॉग फिर से चर्चा में आ गया है जिसमें वो अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बारे में गलत लिखने वालों के खिलाफ बोलते हुए नजर आए थे। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा था।
अमिताभ बच्चन अपने एक ब्लॉग के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर खबर फैलाई गई थी कि एक्ट्रेस पेट की टीबी के कारण मां नहीं बन पा रही है। इस बात अमिताभ बच्चन काफी गुस्सा हो गए थे उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 'ये खबर पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है।' इसके आगे उन्होंने लिखा 'मैं अपने परिवार का हेड हूं। ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं, बल्कि मेरी बेटी है, एक सम्मानित महिला है, मेरे घर और परिवार का हिस्सा है। अगर कोई उनके खिलाफ अपमानजनक बात करेगा, तो मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके लिए खड़ा रहूंगा। अगर आपको मुझसे या अभिषेक (Abhishek Bachchan) से कुछ कहना है, तो मैं सुन लूंगा लेकिन मेरे परिवार की महिलाओं पर गलत कमेंट किया, तो मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।' अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग खूब वायरल हो रहा है।
इस पोस्ट के अलावा अमिताभ बच्चन अपने बर्थडे को लेकर भी चर्चा में रहे। अमिताभ बच्चन के बर्थडे यानी 11 अक्टूब को उन्हें कई लोगों ने विश किया लेकिन सबका ध्यान बहू ऐश्वर्या की पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस पोस्ट में ऐश्वर्या के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी नजर आईं।