Jammu Kashmir New CM: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत की ओर बढ़ रहा है। रुझानों में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन बहुमत को पार कर गया है। जीत मिलती दिख, नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
उमर अब्दुल्ला होंंगे जम्मू कश्मीर के नए सीएम
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अगले सीएम उमर अब्दुल्ला होंगे। उमर अब्दुल्ला पहले भी जम्मू कश्मीर के सीएम रह चुके हैं और फारूक अब्दुल्ला के बेटे हैं।
'लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ'
गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पूछने पर फारूक ने पत्रकारों से कहा कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा- ‘‘लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया। मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं।’’
बडगाम सीट से जीते उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में बडगाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। अपने परिवार के गढ़ गांदरबल से भी आगे चल रहे अब्दुल्ला ने बडगाम में 36,010 वोट हासिल किए जबकि मेहदी को 17,525 वोट मिले।
