इलेक्शन

RJD का गंभीर आरोप: मोतिहारी के बूथों पर BJP एजेंट चुनाव चिन्ह दिखाकर बांट रहे पर्ची, दो गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान राजद ने मोतिहारी के पोलिंग बूथ नंबर 229 और 230 पर चुनाव चिन्ह की पर्ची बांटने का बीजेपी एजेंट पर आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Election

मोतिहारी के बूथों पर BJP एजेंट चुनाव चिन्ह दिखाकर बांट रहे पर्ची

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बीजेपी पर चुनाव चिन्ह दिखाकर पर्ची बांटने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की। राजद ने आरोप लगाया कि भाजपा के पोलिंग एजेंट ने मोतिहारी के बूथ नंबर 229 और 230 पर उम्मीदवारों की तस्वीरें और चुनाव चिन्ह दिखाकर पर्ची बांटी जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई की है।

भाजपा पोलिंग एजेंट बांट रहे उम्मीदवार और चुनाव चिन्ह की पर्ची

राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मोतिहारी विधानसभा के बूथ नंबर 229, 230 में बूथ के अंदर जानबूझकर मतदाताओं को दिखा दिखाकर फोटो और चुनाव चिन्ह वाली पर्ची भाजपा पोलिंग एजेंट द्वारा बांटा जा रहा है! मोतिहारी के सभी बूथों से ऐसी ही शिकायत प्राप्त हो रही हैं।" पार्टी ने बिहार निर्वाचन आयोग को टैग भी किया।

चुनाव आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि "मामले का संज्ञान लिया गया है, प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। "बिहार चुनाव के दूसरे चरण के बीच, राजद अपने 'एक्स' हैंडल पर कई तरह की शिकायतों को पोस्ट कर रहा है। इससे पहले राजद ने लिखा, "सत्ता नहीं चाहिए! तेजस्वी यादव को बिहार को सबसे आगे बढ़ाने का मौका चाहिए! युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का अवसर चाहिए! आज पहले मतदान, फिर जलपान! नकारा सरकार हटाने का आज पूरा करें अनुष्ठान!"

दूसरे चरण में कहां कितनी हुई वोटिंग

बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। राज्य के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शुरुआती दो घंटे में 14.55 प्रतिशत मतदान किया गया है। सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण में 15.04 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 14.11, शिवहर में 13.94 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 13.49, मधुबनी में 13.25, सुपौल में 14.85 , अररिया में 15.34 प्रतिशत, किशनगंज में 15.81 प्रतिशत, पूर्णिया में 15.54 प्रतिशत, कटिहार में 13.77 और भागलपुर में 13.43 फीसदी वोट डाले गए हैं।

इसके अलावा बांका में 15.14 फीसदी, कैमूर में 15.08 प्रतिशत, रोहतास में 14.16, अरवल में 14.95, जहानाबाद में 13.81, औरंगाबाद में 15.43, गया में 15.97, नवादा में 13.46 और जमुई में 15.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ‎

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article