राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की जीत का जताया भरोसा।(फोटो सोर्स: PTI)
Bihar Election Result 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं।
इसी बीच मतगणना से ठीक पहले राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार ने तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम जीतने वाले हैं। सभी का धन्यवाद। बदलाव आने वाला है। हम सरकार बना रहे हैं।"
वहीं, मतगणना से पहले राजद नेता मनोज झा ने कहा, "बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है. दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगे. बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ। "
बता दें कि पटना में RJD दफ्तर के बाहर पोस्टर में लिखा 'अलविदा चाचा' हम वादा पूरा करेंगे , हमारा वादा है पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है- हम सबकी है NDA सरकार तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार। पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है- आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश जी मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार।
बताते चलें कि तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।