इलेक्शन

बिहार चुनाव 2025 AIMIM विनर लिस्ट: बिहार विधानसभा इलेक्शन में एआईएमआई से जीतने वाले प्रत्याशी का नाम, यहां देखें लिस्ट

Bihar Chunav 2025 AIMIM Winner List (बिहार चुनाव एआईएमआई विनर लिस्ट), AIMIM Winner Name, Vote Numbers: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दमखम दिखा दिया है।

Bihar Chunav 2025 AIMIM Winner List

बिहार चुनाव 2025 एआईएमआई से जीतने वाले कैंडिडेट्स के नाम

Bihar Chunav 2025 AIMIM Winner List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस बार ओवैसी का पार्टी AIMIM ने सीमांचल के क्षेत्रों में 15 उम्मीदवार उतारे थे। कोचाधामन विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं AIMIM प्रत्याशी मो. सरवर आलम को जीत मिली है, उन्हें कुल 81860 मिले उन्होंने राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम को करीब 23 हजार वोटों से हराया है।

अमौर सीट पर AIMIM के अख्तारुल ईमान फिर जीत गए हैं उन्होंने जेडीयू के सबा जफर को 30 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। बता दें कि अमौर विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है पिछली बार यहां से ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जीत दर्ज की थी।

जोकीहाट निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे घोषित हो गए हैं यहां AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शिद आलम को जीत मिली है इस तरह, दूसरे स्थान पर जेडीयू उम्मीदवार मंडर आलम रहे जिन्हें करीब 28802 वोटों के अंतर से हार मिली है।

बहादुरगंज सीट पर AIMIM को दोबारा जीत

बहादुरगंज विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। मतगणना के बाद AIMIM प्रत्याशी मो. तौसीफ आलम को जीत मिली है। उन्होंने INC कैंडिडेट मोहम्मद मसाबर आलम को 28726 वोटों से हराया।

बायसी विधानसभा सीट पर AIMIM की जीत

बायसी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। AIMIM प्रत्याशी गुलाम सरवर को जीत मिली है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार को करीब 27 हजार वोटों से हराया।

पार्टी यहां पंद्रह सीट पर अपनी किस्मत आजमा रही है और उन्होंने चंद्रशेखर की आजाद पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर एक ग्रैंड डेमोक्रेटिक गठबंधन GDA बनाया था। मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाली यह पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि अमौर विधानसभा सीट से AIMIM ने अख्तरुल इमान को चुनाव लड़ाया है। यहां से जेडीयू से सबा जफर और कांग्रेस से अब्दुल जलील मस्तान मैदान में हैं। वहीं जोकीहाट विधानसभा सीट पर जेडीयू के मंजर आलम और राजद से शाहनवाज आलम और AIMIM ने मुर्शिद आलम को मैदान में उतारा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AIMIM ने किन-किन सीटों पर जीत हासिल की-

क्रम संख्यानिर्वाचन क्षेत्रजीत
1-जोकीहाट(50)मोहम्मद मुर्शिद आलम
2-बहादुरगंज(52)मो० तौसीफ आलम
3-कोचाधामन(55)मो० सरवर आलम
4-अमौर(56)अखतरुल ईमान
5-बायसी(57)गुलाम सरवर
बहादुरगंज विधानसभा सीट पर AIMIM से तौसीफ आलम, कांग्रेस से मोहम्मद मसवर आलम और जन सुराज से बरून कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। बायसी सीट पर AIMIM गुलाम सरवर की भाजपा से विनोद कुमार और आरजेडी के अब्दुस सुभान से सीधी टक्कर है।

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव 2025 जदयू विनर लिस्ट: बिहार विधानसभा इलेक्शन में जनता दल (यूनाइटेड) से जितने वाले प्रत्याशी का नाम और कितने वोट मिले, यहां देखें लिस्ट

रुझानों से यह भी संकेत मिल रहा है कि भाजपा शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की राह पर है। एआईएमआईएम ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन में शामिल हुए बिना, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रवि वैश्य
रवि वैश्य Author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article