चनपाटिया सीट का समीकरण
Bihar Assembly Elections 2025 Chanpatia Constituency: चनपटिया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से और यह पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। यह जिला पश्चिमी चम्पारण लगता है। 1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस की केतकी देवी ने चुनाव जीता था, लेकिन बाद में कांग्रेस का प्रभाव कम होता चला गया। 2015 में यहां बीजेपी के प्रकाश राय विजयी रहे थे। फिर 2020 में यहां से बीजेपी के उमाकांत सिंह ने चुनाव जीता था। इस बार यहां बीजेपी की साख दांव पर है।
यह सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट है और इस सीट का गठन 1957 में हुआ था। चनपटिया प्रखंड और मझौलिया प्रखंड की 11 ग्राम पंचायतें (जैसे सरिसवा, हरपुर गरवा, नौतन खुर्द और बैठनिया भानाचक) इस क्षेत्र में शामिल हैं। यह सीट पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो 2008 के परिसीमन से पहले बेतिया संसदीय सीट का हिस्सा थी।
बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।