बेतिया विधानसभा सीट
Bihar Assembly Elections 2025 Betia Constituency: बेतिया विधानसभा सीट के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की रेणु देवी और कांग्रेस के वासी अहमद के बीच है।जनसुराज के टिकट से अनिल कुमार सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। 2015 चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और उसके बाद बेतिया पर बीजेपी का कब्जा रहा। इस बार कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है, वहीं, जन सुराज की एंट्री ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।
बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुकी हैं और वह बिहार की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। रेणु देवी बेतिया में महिला मतदाताओं और संगठित बीजेपी कैडर के कारण मजबूत नेता मानी जाती है। कांग्रेस की ने इस सीट पर कई बार जीत दर्ज की है लेकिन अब यहां बीजेपी का प्रभाव नजर आता है। साल 2000 से ही बेतिया में बीजेपी के टिकट पर जीतती आ रहीं रेणु देवी को 2015 में झटका लगा था जब वह कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से हार गई थीं। 2020 के चुनाव में बीजेपी ने रेणु देवी पर ही भरोसा जताया और उन्होंने जीत भी हासिल की।
बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।