इलेक्शन

Video: लिट्टी-चोखा, जलेबी और सत्तू पराठा... चुनाव नतीजों से पहले BJP कार्यालय में कैसी है जश्न की तैयारी?

मतगणना से पहले दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय दफ्तर में सत्तू पराठा, लिट्टी-चोखा और जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी चल रही है। बता दें कि थोड़ी देर में मतगणना की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य में कुल 7,45,26,858 मतदाता सूचीबद्ध थे।

bihar election news 2

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले बीजेपी दफ्तर में पकाए जा रहे पकवान।(फोटो सोर्स: ANI)

Bihar Election Result: बिहार चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का माहौल सुबह से ही बदला-बदला नजर आ रहा है। मुख्यालय में सत्तू पराठा, लिट्टी-चोखा और जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी चल रही है। बता दें कि थोड़ी देर में मतगणना की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य में कुल 7,45,26,858 मतदाता सूचीबद्ध थे।

कुल 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे और 12 मान्यता प्राप्त दलों में से किसी ने भी पुनर्मतदान की मांग नहीं की। आयोग के अनुसार यह दर्शाता है कि चुनाव की पारदर्शिता को सभी दलों ने स्वीकार किया।

मतगणना से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जगदमाता और जगद्पिता की पूजा करके हम 'जनता मालिक' के जनादेश को स्वीकार करेंगे।"

अनंत सिंह के घर में कैसा है जश्न का मौहाल?

मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी के आवास पर लिट्टी चोखा, रसगुल्ला और अन्य कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं. मोकामा बिहार विधानसभा चुनावों में सबसे हॉट सीटों में गिना जा रहा है. यहां आरजेडी की वीणा देवी और जेडीयू के अनंत सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. वहीं जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष भी चुनावी रण में हैं।

पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती को लेकर बदला नियम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में एक साथ शुरू होगी। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और इसके साथ ही शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग ने नियमों में बदलाव करते हुए तय किया है कि आखिरी दो राउंड की ईवीएम गिनती से पहले पोस्टल बैलेट्स की पूरी गिनती पूरी की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Piyush Kumar
Piyush Kumar Author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article