छह राज्यों की आठ सीटों पर मतदान। तस्वीर-ANI
By elections Voting Updates: सात राज्यों में विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। जम्मू-कश्मीर की बड़गाम, नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरन तारन, मिजोरम की डंपा और ओशिडा की नुआपाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इन सभी आठ सीटों के परिणाम 14 नवंबर यानी बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आएंगे।
राजस्थान के अंताऔर मिजोरम के डाम्पा निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मंगलवार को उच्च से मध्यम मतदान हुआ तथा मिजोरम के डाम्पा और राजस्थान के अंता निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये। डाम्पा और अंता के अलावा जिन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ उनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, ओडिशा में नुआपाड़ा और पंजाब में तरनतारन शामिल हैं।
अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव खत्म, शाम 5 बजे तक 77.17% वोटिंग
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर मंगलवार को शाम 6 बजे उपचुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 77.17% वोटिंग हुई है। यहां कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चला।
पंजाब के तरनतारन निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 48 प्रतिशत से अधिक मतदान
पंजाब में तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक 48.84 प्रतिशत मतदान हुआ।अधिकारियों ने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।आज दिन में एक बजे तक 36.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राजस्थान में अंता सीट पर दोपहर तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया और अपराह्न तीन बजे तक 64 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाला।पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
उपचुनाव : 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
8 सीटों पर सुबह आगे 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत
-जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने आज सुबह श्री श्री श्री पोचम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
-तेलंगाना: जुबली हिल्स के एक मतदान केंद्र पर फिल्म डाइरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
घाटशिला में मतदान जारी
-बडगाम पोलिंग स्टेशन के बार मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। यह सीट सीएम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उमर गांदरबल सीट से विधायक हैं। उन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़ा था।
-सभी आठ सीटों पर मतदान शुरू
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान दल सोमवार को रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अंता में विधानसभा उपचुनाव के लिए 268 मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे जिनमें 1,16,783 पुरुष तथा 1,11,477 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया चुनावी मैदान में हैं। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई है।
घाटशिला सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाजपा उम्मीदवारों के बीच होने की संभावना है। सत्तारूढ़ झामुमो ने उपचुनाव के लिए रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है। उपचुनाव के लिए कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन पूर्णतः महिलाओं के लिए, दो दिव्यांगजनों के लिए तथा एक का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा, जिसमें 97,000 से अधिक मतदाता दस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस क्षेत्र में भाजपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह राणा के निधन के बाद यह सीट खाली होने से यहां उपचुनाव हो रहा है। उनकी 30 वर्षीय बेटी देवयानी राणा जनता की सहानुभूति और सद्भावना के बल पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
बडगाम सीट के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अब्दुल्ला ने 2024 के विधानसभा चुनाव में बडगाम और गांदरबल दोनों सीट पर जीत हासिल की थी और बाद में बडगाम सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी और इस लिए इस पर चुनाव कराए जा रहे हैं। बडगाम नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) का गढ़ रहा है, जहां 1962 से ही इसके उम्मीदवार जीतते रहे हैं। अपवाद के तौर पर 1972 में कांग्रेस उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की थी। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह मेहदी ने 2002, 2008 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बडगाम सीट से जीत हासिल की, अब्दुल्ला 2024 में यहां से विजयी हुए थे।
तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में 4.01 लाख मतदाता हैं। इनमें 2.08 लाख से अधिक पुरुष और 1.92 लाख से अधिक महिलाएं हैं। इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। चुनाव में कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के बीच मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा ने एल दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है, जबकि बीआरएस ने दिवंगत गोपीनाथ की पत्नी सुनीता को टिकट दिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव हैं, जिन्हें असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम का समर्थन प्राप्त है।
यह सीट 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने मिजो गायक और धर्मोपदेशक वनलालसैलोवा को मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आर. लालथंगलियाना को और कांग्रेस ने पूर्व परिवहन मंत्री जॉन रोटलुआंगालियाना को मैदान में उतारा है। भाजपा ने लालहमंगइहा को उम्मीदवार बनाया है तथा पूर्व मुख्यमंत्री टी. सैलो की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने अपने उपाध्यक्ष के. जामिंगथांगा को मैदान में उतारा है। जहाँ 21,003 मतदाता पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
के लिए उपचुनाव 8 सितंबर को विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई है। नुआपाड़ा उपचुनाव में कुल 2.53 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 1,24,108 पुरुष और 1,29,495 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर 14 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। भाजपा ने राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ढोलकिया का मुकाबला कांग्रेस के घासी राम माझी और बीजद की सेनहंगिनी छुरिया से है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छुरिया के साथ मिलकर प्रचार किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।