इलेक्शन

अनंत सिंह की बगल वाली सीट से खड़े थे 'अमिताभ बच्चन', विफल रहे सभी चुनावी दांव; मिले इतने वोट

Barh bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (बाढ़ बिहार चुनाव रिजल्ट 2025): बाढ़, मोकामा के बगल वाली सीट है, जहां से अमिताभ बच्चन चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए। हां, यह जरूर है कि उन्होंने हजार का आंकड़ा पार कर दिया। अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय सनातन पार्टी की टिकट पर बाढ़ से भाजपा प्रत्याशी सियाराम सिंह और राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव को चुनौती देने की सोची, लेकिन उनके सभी दांव बेअसर रहे।

Barh bihar Vidhan Sabha.

बाढ़ विधानसभा चुनाव

Barh bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (बाढ़ बिहार चुनाव रिजल्ट 2025): बिहार की बाढ़ विधानसभा सीट पर इस बार कांटे की चुनावी लड़ाई देखने को मिली। बाढ़, मोकामा के बगल वाली सीट है, जहां से अमिताभ बच्चन चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए। हां, यह जरूर है कि उन्होंने हजार का आंकड़ा पार कर दिया।

बाढ़ से कौन-कौन लड़ा चुनाव

क्रमांकउम्मीदवारपार्टी
1कर्णवीर सिंह यादवराष्ट्रीय जनता दल
2मधुकर जय विजयआम आदमी पार्टी
3सियाराम सिंहभारतीय जनता पार्टी
4अमिताभ बच्चनराष्ट्रीय सनातन पार्टी
5निरंजन प्रसादपंचपौनिया समाज पार्टी

यह भी पढ़ें: PM मोदी के 'हनुमान' ने लगाई छलांग, महागठबंधन को धूल चटा 'चिराग' के नेताओं ने लूटी महफिल; देखें LJP (RV) से कौन-कौन जीता

अमिताभ बच्चन का क्या है हाल

अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय सनातन पार्टी की टिकट पर बाढ़ से भाजपा प्रत्याशी सियाराम सिंह और राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव को चुनौती देने की सोची, लेकिन उनके सभी दांव बेअसर रहे। बाढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी सियाराम सिंह ने बाजी मारी है। अमिताभ बच्चन पर भी कुछ मतदाताओं ने भरोसा जरूर जताया था, लेकिन विधायक बनने के लिए उनका आंकड़ा अपर्याप्त रहा। अमिताभ बच्चन को कुल 1339 वोट मिले हैं।

NDA को मिली प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। नीतीश कुमार संग 'कमल' लगातार खिलता जा रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनडीए समर्थित घटक दलों में शामिल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भी अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है। इसी की बदौलत जदयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article