UP Police Constable PET 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती दौड़ में 12 से ज्यादा लड़कियां बेहोश, 5 के पैर में फ्रैक्चर
UP Police Constable Physical Test 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPB) ने यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) की शुरुआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के मुरादाबाद में आयोजित फिजिकल रनिंग टेस्ट के दौरान कई महिला कैंडिडेट्स के बेहोश होने की खबर सामने आई है। वहीं 5 लड़कियों के पैर टूट गए हैं। बता दें कि राज्य में 60000 से ज्यादा कांस्टेबल की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट (सांकेतिक फोटो)
UP Police Constable Physical Test 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा फेज 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के मुरादाबाद में आयोजित फिजिकल रनिंग टेस्ट के दौरान कई महिला कैंडिडेट्स के बेहोश होने की खबर सामने आई है। वहीं 5 लड़कियों के पैर टूट गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPPB) की तरफ से राज्य में 60000 से ज्यादा कांस्टेबल की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
UP Police Constable PET 2025: फिजिकल टेस्ट का आयोजन
UP Police कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दो फेज निर्धारित हैं। पहले फेज के लिए एडमिट कार्ड 3 फरवरी से उपलब्ध थाय़ जबकि, सेकंड फेज के लिए आज 10 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाते हैं।
मुरादाबाद में फिजिकल टेस्ट
मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती दौड़ परीक्षा में 500 अभ्यर्थियों को सम्मलित होना था, लेकिन उसके स्थान पर 478 ने ही दौड़ में प्रतिभाग किया। मैदान में दौड़ लगाते हुए 12 से युवतियां गिरकर चोटिल हो गईं। कई बेहोश भी हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच छात्राओं के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार सुबह 9वीं वाहिनी पीएसी के मैदान का नजारा एकदम बदला हुआ था। दौड़ परीक्षा में शामिल होने के लिए मंडलभर से पहुंचीं लड़कियों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को मैदान के भीतर एंट्री दी गई। जिसके बाद दौड़ कराई गई। 500 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा में शामिल होना था, इसके स्थान पर 478 ने ही दौड़ में प्रतिभाग किया।
फिजिकल टेस्ट के नियम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की PET के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दौड़ पीएसी वाहनियों में होगी। ज्यादा जानकारी के लिए UP Police Bharti की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू...और देखें

16 March History: वो दिन जब बना था शतकों का शतक, पढ़ें 15 मार्च की एतिहासिक घटनाएं

IGNOU TEE June 2025: शुरू हो गए इग्नू की टीटीई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, ignou.ac.in से ऐसे करें चेक

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार, जानें पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर

Education: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन और डिस्टेंस कोर्सेज की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited