एजुकेशन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट जल्द होगा जारी, upmsp.edu.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

UP Board Result 2025 Check Online (यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट रोल नंबर): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

UP Board High School Result 2025

UP Board Result 2025 Check Online (यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट रोल नंबर): यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको UP10(स्पेस) ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

UPMSP UP Board Result 2025 Class 10th: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल 27.40 लाख शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

UP Board Result 2025 Check Online

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Class 10th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बीते साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article