एजुकेशन

TS SSC Results 2025: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी, कैसे करें चे​​क

TS SSC Results 2025 Manabadi: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी चल रही है, इन रिजल्ट को इसी महीने जारी किए जाने की संभावना है। जानें किस साइट पर जारी होगा रिजल्ट व कैसे करें चेक?

Image

तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी

TS SSC Results 2025 Manabadi: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) द्वारा तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी चल रही है, इन रिजल्ट को इसी महीने जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि TS SSC Results 2025 manabadi date व TS SSC Results 2025 time को लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन पिछले साल 30 अप्रेल को ये रिजल्ट जारी किया गया था, यही वजह है कि इन दिनों TS SSC Results 2025 date and time को लेकर चर्चा जोरो पर है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो जानें किस साइट पर जारी होगा रिजल्ट व कैसे करें चेक?

बोर्ड के अधिकारियों ने रविवार को एक मीडिया हाउस को बताया कि SSC या 10वीं के रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं की गई है। लेकिन जब भी जारी होगा, इन्हें bse.telangana.gov.in पर से देखा जा सकेगा।

TS SSC Results 2025 Manabadi Link

TS SSC Results 2025 Manabadi Pdf Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • bse.telangana.gov.in पर जाएं
  • TS SSC Results 2025 manabadi link पर क्लिक करेंगे।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करेंगे।
  • सबमिट करेंगे और परिणाम देखें।

घोषित होने पर, छात्र इन रिजल्ट को timesnowhindi.com/education पर भी देख सकेंगे।

TS SSC परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल तक राज्य भर के 2,650 केंद्रों पर आयोजित की गईं। अभ्यर्थियों को सुबह 9:35 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति थी।

अधिकांश पेपर (प्रथम भाषा समग्र पाठ्यक्रम और विज्ञान विषयों को छोड़कर) के लिए परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गईं।

इस वर्ष, टीएस 10वीं परीक्षा के लिए 11,547 स्कूलों के 5,09,403 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,58,895 लड़के और 2,50,508 लड़कियां हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article